फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   second corridor of Agra Metro will be prepared in two phases

Agra Metro: अबुल उलाह की दरगाह से घूमेगा मेट्रो का ट्रैक, इन क्षेत्रों से गुजरेगी आगरा मेट्रो

Fri, 07 Feb 2025 12:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 12:07 PM IST
सार

मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसमें 14 स्टेशन हैं और दूरी करीब 15 किमी है। पहला कॉरिडोर आगरा कॉलेज तक बनेगा।
 

विज्ञापन
second corridor of Agra Metro will be prepared in two phases
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के लिए सर्वे कर डिजाइन तैयार किया जा रहा है। इसमें अबुल उलाह की दरगाह से आगे ट्रैक हाईवे को पार कर दायीं ओर पहुंचेगा। यह कॉरिडोर दो चरणों में पूरा होगा, जिसमें पहले चरण में आगरा कॉलेज तक ट्रैक बनेगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इसमें 14 स्टेशन हैं और दूरी करीब 15 किमी है। पहला कॉरिडोर आगरा कॉलेज तक बनेगा। इसमें 24 महीने का समय लगेगा। भगवान टॉकीज से हाईवे पर आकर यह बायीं ओर मुड़ेगा।
विज्ञापन


अबुल उलाह की दरगाह के आगे से ट्रैक हाईवे को पार कर दायीं ओर से कालिंदी विहार तक चलेगा। इसी में यमुना पर नया पुल बनेगा। इसकी डिजाइन तैयार की जा रही है। हरीपर्वत से कालिंदी विहार तक ट्रैक बनने में करीब 30 महीने लगेंगे। अभी आगरा कैंट और सदर बाजार में पिलर बनाने के लिए पाइलिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई-अगस्त से खंदारी तक मेट्रो
 जैसे ही पहले कॉरिडोर में खंदारी से सिकंदरा तक पिलर बनकर तैयार हो जाएंगे, इस पर रुनकता से गर्डर लाकर रख दिए जाएंगे। जुलाई-अगस्त तक खंदारी तक मेट्रो चलाने की योजना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed