{"_id":"66eba546fe2907f7c80046e5","slug":"second-case-was-filed-against-those-who-attacked-prv-in-agra-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पीआरवी पर हमला करने वालों पर दूसरा मुकदमा दर्ज, पथराव करके आरोपी छुड़ाने की हुई थी कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पीआरवी पर हमला करने वालों पर दूसरा मुकदमा दर्ज, पथराव करके आरोपी छुड़ाने की हुई थी कोशिश
Thu, 19 Sep 2024 11:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:29 AM IST
सार
आगरा में पीआरवी पर हमला करने वालों पर दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां पथराव करके आरोपी छुड़ाने की कोशिश हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शमसाबाद रोड पर मंगलवार शाम को ऑटो और बाइक की टक्कर के बाद पुलिस पहुंची थी। यहां पीआरवी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने पहले हेड कांस्टेबल और चालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर दो आरोपियों को जेल भेजा था। दूसरा मुकदमा घायल युवक शिवम के पिता की शिकायत पर दर्ज किया है।
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 6 बजे चमरौली निवासी शिवम तोमर, दीपक पालीवाल और सूर्या दुबे के साथ बाइक से जा रहे थे। सौ फुटा रोड पर ई- रिक्शा पलटने पर चालक की मदद के लिए रुक गए। तभी ऑटो ने टक्कर मार दी। इस पर तीनों का चालक से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
ऑटो में सवार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पीआरवी मौके पर पहुंची तो महिला व पुरुषों ने हमला कर दिया था। पीआरवी पर तैनात प्रवीन और प्रेमशंकर से गीलीगलौज कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरा मुकदमा घायल युवक शिवम के पिता की शिकायत पर दर्ज किया है।
विज्ञापन