फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seat reservation in roadways buses

अब रोडवेज की एसी बसों में करा सकेंगे सीट आरक्षित

Fri, 18 Nov 2022 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
seat reservation in roadways buses
कासगंज। रेलवे की तरह ही रोडवेज बसों में भी सीट रिजर्वेशन मिलेगा। डिपो की दो एसी बसों में यह सुविधा शुरू हो गई हैं। वहीं, अन्य साधारण बसों में भी यह सुविधा शीघ्र शुरू हो सकती है। रिजर्वेशन के लिए यात्री लगभग 30 दिन पहले बुकिंग करा सकेंगे, जिसके लिए 20 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

डिपो से दो एसी बसों का संचालन दिल्ली के लिए होता है। एक एसी बस सुबह 4 बजे और दूसरी सुबह 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। इन बसों में सीटों के आरक्षण की सुविधा शुरू हो गई हैं। डिपो की अन्य बसों का ब्यौरा भी ऑनलाइन फीड किया जा रहा है, जिसके शीघ्र पूरा होने की संभावना है। इससे यात्री साधारण बसों में भी सीट का आरक्षण करा सकेंगे। टिकट पर बस नंबर के साथ सीट नंबर एवं बस के रवाना होने का समय और गंतव्य तक पहुंचने का समय भी अंकित रहेगा। इसके लिए किराए के साथ प्रति व्यक्ति 20 रुपये अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन

ऑनस्पॉट भी मिलेंगी टिकट
ऐसा नहीं जिन बसों में आरक्षण की सुविधा है, उनमें ऑनस्पॉट टिकट नहीं मिलेगी। रोडवेज की बसों में बुकिंग के बाद जो सीटें आरक्षित होने से बच जाएंगी। उन पर यात्रियों को ऑन स्पॉट टिकट भी दिया जाएगा, जिससे बस की सभी सीटें भर सकें और रोडवेज को नुकसान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रक्रिया से करें सीट बुक
यात्री एसी बसों में सीट बुकिंग की प्रक्रिया के लिए बस स्टैंड पर जाकर आरक्षण खिड़की से सीट बुक करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यूपीएसआरटीसी (उत्तर प्रदेश परिवहन निगम) की बेवसाइट पर भी टिकिट बुक की जा सकेगी।

डिपो पर बसों की स्थिति:
- 83 बसों का बेड़ा है डिपो पर
- 64 बसें हैँ निगम की
- 19 बसें हैं अनुबंधित
- 2 बसें हैं एसी
डिपो की दो एसी बसों में सीटो के आरक्षण की सुविधा शुरु हो गई हैं। अन्य बसों में इसे लागू करने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही अन्य बसों में भी यात्रियों को आरक्षण की सुविधा मिल सकेगी। - संजीव कुमार, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed