{"_id":"5e3adc068ebc3ee5ec094cbd","slug":"search-for-hydrant-vrindavan-news-agr428020660","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब हुए फायर हाईड्रेंट तलाशेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब हुए फायर हाईड्रेंट तलाशेगा नगर निगम
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में नगर निगम चौराहा के निकट फायर हाईडेंट प्वाइंट खोजते नगर निगम कर्मी।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। नगर निगम के अहम हिस्सा वृंदावन में आग की घटनाओं को देखते हुए फायर हाईड्रेंट की तलाश एक बार फिर शुरू हो रही है। निर्माण एजेंसियों की अनदेखी से सड़कों पर यह गायब हो चुके हैं।
वृंदावन अब महत्वपूर्ण नगर बन गया है। यहां बहुमंजिला इमारतों के साथ हजारों की संख्या में आश्रम और मठ भी हैं लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से यह वृंदावन की सड़कों पर अब कहीं नजर नहीं आते हैं। अफसरों की अनदेखी के चलते इन्हें सड़क निर्माण करते वक्त नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और विकास प्राधिकरण द्वारा दबा दिया गया है। हाल ही में प्रेम मंदिर के निकट बहुमंजिला निकुंज बिल्डिंग में आग लग गई थी।
इससे आसपास भी लोगों में घबराहट देखने को मिली। ऐसी स्थिति में अग्निशमन विभाग ने एक बार फिर नगर निगम वृंदावन क्षेत्र में गुम हो चुके फायर हाईड्रेंट को तलाशने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत अग्निशमन विभाग ने वह जगह नगर निगम को बताई हैं, जहां कभी आग लगने पर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पानी की उपलब्धता थी। दमकल विभाग के बताए स्थान पर अब नगर निगम ने फायर हाईड्रेंट की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त एसके त्रिपाठी ने बताया कि वृंदावन क्षेत्र में फायर हाईड्रेंट की सूची अग्निशमन विभाग ने दी है। अब उन स्थानों को खोजा जा रहा है जहां यह बने थे।