{"_id":"615c943f8ebc3edac41df43f","slug":"sealed-two-pathology-centers-running-without-registration-mainpuri-news-agr5104178131","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित खबर
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में कई स्थानों पर संचालित पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा। इस दौरान दो लैब संचालक पंजीकरण से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा सके, जिस पर दोनों लैब सील कर दिए गए। इसके अतिरिक्त तीन लैब पर बायोमेडिकल वेस्ट की व्यवस्था न मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
जिलाधिकारी को मंगलवार को जानकारी मिली कि जिले में कुछ पैथोलॉजी लैब संचालक गलत तरीके से जांच कर रहे हैं। जिला चिकित्सालय के सामने संचालित साइंटिफिक पैथोलॉजी का डीएम महेंद्र बहादुर ने स्वयं निरीक्षण किया। जिलाधिकारी को लैब पर उपस्थित आनंद शर्मा ने बताया कि यह सिर्फ ब्लड कलेक्शन सेंटर है। समस्त जांचें साइंटिफिक लैब आगरा से होकर आती हैं। डीएम ने डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी. सिंह को निर्देशित करते हुए साइंटिंको पैथोलॉजी सेंटर गाड़ीवान सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर संचालित लैब का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी सिंह की टीम को निरीक्षण के दौरान सांइटिको पैथोलॉजी आगरा रोड और मुस्कान पैथोलॉजी देवपुरा रोड आवास विकास के संचालक पंजीकरण संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। जिस पर पर दोनों लैब सील करते हुए नोटिस जारी किए गए। इसके बाद डॉ.आरपी सिंह अपनी टीम के साथ कचहरी रोड स्थित परख पैथोलॉजी, पुनीता पैथोलॉजी और रेनबो डायग्रोस्टिक सेंटर पर निरीक्षण करने पहुंचे। यहां बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट का पृथक्कीकरण होता नहीं मिला। इस पर तीनों को नोटिस जारी कर व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।