Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sealed BSA Office Rooms to Be Opened for STF Probe into 7,775 Teacher Appointments

यूपी: बीएसए कार्यालय के सील कमरे खुलेंगे, एसटीएफ करेगी जांच; शिक्षक भर्ती का खंगाला जाएगा रिकॉर्ड

Sat, 14 Nov 2026 12:53 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 12:53 PM IST
सार

आगरा के बीएसए कार्यालय में 2019 से सील दो कमरों में 2011 से 2018 तक की शिक्षक भर्तियों की पत्रावलियां और मूल शैक्षिक अभिलेख बंद हैं। एसटीएफ को 7,775 शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच करनी है। कमरे खुलवाने की पत्रावली अधिकारियों के पास स्वीकृति के लिए पहुंच गई है।

विज्ञापन
Sealed BSA Office Rooms to Be Opened for STF Probe into 7,775 Teacher Appointments
बीएसए आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसए कार्यालय के दो सील कमरों के ताले खुलने का रास्ता अब साफ हो रहा है। वर्ष 2019 में आग लगने के बाद ये कमरे बंद कर दिए गए थे। इनमें छह साल से अधिक समय से शिक्षक भर्तियों से जुड़े हजारों महत्वपूर्ण दस्तावेज कैद हैं।
विज्ञापन


इन अभिलेखों को फर्जी शिक्षकों की नियुक्तियों की जांच के लिए एसटीएफ को उपलब्ध कराया जाना है। अभिलेख कक्ष खुलवाने की स्वीकृति के लिए पत्रावली एडीएम सिटी के पास पहुंच गई है। यहां से प्रक्रिया पूरी होने के बाद पत्रावली मुख्य विकास अधिकारी के पास जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी की संस्तुति के बाद जिलाधिकारी अंतिम स्वीकृति देंगे। डीएम की अनुमति मिलने पर ही दोनों कमरों के ताले खुलवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन


8 अक्तूबर 2019 को विजयदशमी की रात बीएसए कार्यालय के अभिलेख कक्ष में आग लगी थी। तत्कालीन बीएसए ओंकार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित समिति ने कमरों को सील कर दिया था। इनकी चाबियां जिला ट्रेजरी के सुरक्षित ताले में जमा करा दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेज का महत्व और जांच
इन कमरों में वर्ष 2011 से 2018 तक की शिक्षक भर्तियों की पत्रावलियां हैं। वर्ष 2015 के अंतरजनपदीय स्थानांतरण वाले शिक्षकों के मूल शैक्षिक अभिलेख भी बंद हैं। शिक्षा निदेशक (बेसिक) के निर्देश पर 2000 शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन होना है। हाईकोर्ट के आदेश पर एसटीएफ को भी इन नियुक्तियों की जांच करनी है। एसटीएफ 7,775 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच करेगी।

कानूनी प्रक्रिया और अधिकारियों की राय
आग लगने के मामले की जांच क्राइम ब्रांच ने की थी, पर उपनिरीक्षक अनुज कुमार सोनी की 22 सितंबर 2023 की रिपोर्ट में अभियुक्त की पहचान नहीं हुई। कुछ शिक्षिकाओं ने दस्तावेज वापस पाने के लिए अदालत में वाद दाखिल किया था। अदालत ने 22 जुलाई 2024 को बीएसए को दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत कुमार गुप्ता ने भी अभिलेख कक्ष खोलने की स्पष्ट राय दी थी।



बीएससए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि रिकॉर्ड रूम खुलवाने के लिए पत्रावली प्रक्रिया में है। जल्द ही ताले खुलवाकर दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला महामंत्री यूटा राजीव वर्मा ने बताया कि जांच करने में किसी भी शिक्षकों को कोई आपत्ति नहीं है, जिनके मूल दस्तावेज बंद कमरों में जब्त है और सुरक्षित हैं। वह दस्तावेज शिक्षकों वापस किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed