फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDO and JE went to catch electricity theft were beaten hostage

आफत में पड़ गई जान: बिजली चोरी पकड़ने गए थे एसडीओ और जेई, बंधक बनाकर पीटा; लगानी पड़ी दौड़

Tue, 29 Aug 2023 06:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Aug 2023 06:00 AM IST
सार

बिजली चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंचे एसडीओ और जेई की जान उस समय आफत में पड़ गई, जब उन पर हमला बोल दिया गया। दोनों अधिकारियों को बंधक बनाकर पीटा  गया। दोनों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई।
 

विज्ञापन
SDO and JE went to catch electricity theft were beaten hostage
थाना खंदौली में दर्ज हुआ है मुकदमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली कस्बे में बिजली चोरी की ऑनलाइन शिकायत की जांच करने पहुचे उपखंड अधिकारी (एसडीओ) और अवर अभियंता (जेई) को गृहस्वामी ने अपने लड़के और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर घर में बंधक बना लिया। पिटाई की। दोनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। उपखंड अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने 2 नामजद समेत 4 पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी पीके सिन्हा ने पुलिस को बताया कि शिकायत मिली थी कि कस्बे में आगरा-हाथरस रोड पर नेपाल सिंह घर पर बिजली चोरी हो रही है। जांच करने वह रविवार शाम 7 बजे अवर अभियंता विपिन कुमार, कुछ लाइनमैन के साथ नेपाल सिंह के घर पहुंचे थे। चोरी से बिजली का उपयोग होता मिला। वह मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे तो नेपाल सिंह और उसका लड़का पवन अपना आपा खो बैठे, गालियां देने लगे। विरोध करने पर घर का दरवाजा बंदकर उन्हें और जेई को बंधक बना लिया। दोनों की पिटाई की। अन्य कर्मी भाग गए। किसी तरह वो दोनों बच पाए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि उपखंड अधिकारी की तहरीर पर आरोपी नेपाल सिंह, पवन और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस लिखा गया है। एसडीओ का मेडिकल भी कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबोहरा में भी टीम को बंधक बनाकर पीटा

निबोहरा क्षेत्र में सोमवार को चेकिंग करने गई विद्युत विभाग टीम को बंधक बनाकर असरदार लोगों ने पीटा और कागजात फाड़ डाले। अवर अभियंता निबोहरा रजनीश कुमार ने बताया कि गांव डॉक्टर का पुरा में शिव देवी पत्नी रामलाल (निवासी सलेमपुर धनकर) के नाम से नलकूप का कनेक्शन है। जिसमें से स्टार्टर से जुड़ी केबल में तार जोड़कर रामू (निवासी सलेमपुर धनगर) खोआ प्लांट चला रहा था। वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर रामू और रामलाल के पुत्र सुरेंद्र ने गालीगलौज करते हुए पिटाई की। बचाने दौड़े संविदा कर्मचारी दिनेश को भी पीटा। रामू और उसके भाई ने दोनों को कमरे में बंधक बना लिया। कागजात फाड़ दिए। मोबाइल में की गई रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी। सुरेंद्र पुत्र कालीचरन के हाथ से लाठी छीनकर पीटने के लिए दौड़ा लिया। अवर अभियंता ने थाना निबोहरा में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed