फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sdm visited in electicity office

हर समस्या का होगा समाधान

Sun, 29 Dec 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
sdm visited in electicity office
29एमएनपी-12-कुरावली में बिजली उपकेंद्र का निरीक्षण करते एडीएम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जनता की शिकायतों को घंटों सुनने वाले जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने जनशिकायतों के समाधान के लिए पहल की है। नववर्ष की पूर्व संध्या यानी 30 सितंबर को जिले में मैनपुरी दिवस का आयोजन होगा। इसमें जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक और तहसील स्तर पर कैंप लगाकर जनशिकायतों को सुना जाएगा। खुद जिलाधिकारी शिकायतों की मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से शिकायत शिविर के लिए अधिकारियों की घोषणा कर दी गई। है। शिविर का उद्देश्य नववर्ष में लोगों को उनकी समस्या से मुक्ति दिलाना है। शिविर में राशनकार्ड, शौचालयों, आवासहीनों को आवास, कन्या सुमंगला योजना, समस्त प्रकार की पेंशन, आय जाति और निवास प्रमाण पत्र, विरासत, खतौनी की त्रुटि आदि समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने शिविर में शिकायत सुनने के लिए अधिकारियों को नामित कर दिया है। बात तहसीलों की करें तो मैनपुदी तहसील में खुद जिलाधिकारी शिकायते सुनेंगे। भोगांव में सीडीओ नगेंद्र शर्मा, किशनी में एडीएम बी राम, करहल में राजस्व अधिकारी सुधीर कुमार, कुरावली में जिला विकास अधिकारी प्रवीण कुमार राय, घिरोर में उपायुक्त स्वत: रोजगार रंजीत सिंह जनशिकायतों को सुनेंगे। इसके साथ ही विकास खंडों और तहसीलों में जिला स्तरीय अधिकारी शिकायतों को सुनेंगे। डीएम ने बताया कि विकास खंड कार्यालय में सुबह 11 बजे से, नगर पालिका और नगर पंचायत कार्यालय में दोपहर 12 बजे से और तहसील कार्यालय में दोपहर एक बजे से शिविर लगेंगे। अधिकारी उसी दिन शिकायतों समाधान, निरीक्षण आदि करके उन्हें आख्या देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता की शिकायतों का समाधान करने के लिए एक प्रयास किया जा रहा है। जिलेभर में जनशिकायतों को सुनकर उनका तत्काल समाधान कराया जाएगा।
-महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed