फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM should conduct on-site inspection of all polling stations.

Agra News: सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करें एसडीएम

Tue, 02 Apr 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 02 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
SDM should conduct on-site inspection of all polling stations.
सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करें एसडीएम
विज्ञापन


-जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधीनस्थों के साथ बैठक की

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने प्रभारी अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि एसडीएम अपने क्षेत्र के सभी सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करें। निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों की समयवार, तिथिवार चेक लिस्ट तैयार कर प्राथमिकता पर कार्य संपादित कराएं।
उन्होंनेकहा कि नामांकन स्थल, कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन से संबंधित सभी तैयारियां तत्काल पूर्ण कराएं। बैरिकेडिंग कराते समय मजबूती का विशेष ध्यान रखें। प्रत्येक बूथ पर विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था, पीने के पानी की उपलब्धता, रैंप, ट्राईसाइकिल, धूप से बचाव के लिए छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बूथ तक जाने वाला मार्ग भी ठीक होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में लगे पुलिस कार्मिकों, होमगार्ड, पीआरडी जवान, वाहन चालक, क्लीनर, चौकीदार, सफाईकर्मी, स्वास्थकर्मी, वीडियोग्राफर, बेवकास्टिंग ऑपरेटर आदि का चिन्हांकन कर उन्हें समय से पोस्टल वैलेट जारी किए जाएं। हल्के-भारी वाहनों का आंकलन कर मंडलीय, स्टेट पूल से हल्के वाहनों की मांग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एक एक वीडियोग्राफर लगाया जाए। संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों की भी वीडियो रिकॉर्डिंग होनी है। उनकी संख्या का आंकलन कर वीडियोग्राफर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।


मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष कुमार, उपायुक्त मनरेगा पीसी राम, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, नीरज कुमार द्विवेदी, प्रसून कश्यप, राम नारायण, सुप्रिया गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed