फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM's guerilla action on illegally operated clinics

अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर एसडीएम की छापामार कार्रवाई

Wed, 28 Jul 2021 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
SDM's guerilla action on illegally operated clinics
टूंडला के लाइनपार क्षेत्र में फर्जी क्लीनिक पर कार्रवाई करते एसडीएम डा बुसरा बानो - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। बिना मानक और बिना रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक संचालित कर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले झोलाछापों के विरुद्ध बुधवार को एसडीएम ने कार्रवाई की। अधिकांश झोलाछाप तो दुकानें बंद कर फरार हो गए। खुले मिले अवैध रूप से संचालित पांच क्लीनिक सील कर दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम डॉ. बुशरा बानो ने मय फोर्स के नगर व लाइनपार क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर छापामार कार्रवाई की। उन्होंने लाइनपार धोबीघाट पर नाक, कान और गला की क्लीनिक पर पहुंचकर महेंद्र सिंह बघेल से रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा तो वह रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सका। इस पर उसके क्लीनिक को बंद कर दिया गया। इसके अलावा उन्होंने महेंद्र सिंह के क्लीनिक के बगल में ही नाक, कान और गला रोग की क्लीनिक को भी चेक किया। वह भी रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

एसडीएम ने उसके क्लीनिक को भी बंद करा दिया। इसके उपरांत उन्होंने स्वरूप नगर, लाइनपार में सुभाषचंद्र क्लीनिक, राजवीर क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रेशन आदि चेक किए तो दोनों में से कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सका। इसके अलावा उनके क्लीनिक पर भारी गंदगी पाई गई। इस पर दोनों क्लीनिकों को बंद कराया दिया गया। वहां से उन्होंने आगरा रोड स्थित हेल्थ केयर क्लीनिक पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र मय फोर्स के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिकों पर छापामार कार्रवाई की गई। उक्त लोग रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सके। उन्हें चेतावनी देकर क्लीनिक बंद कराए गए है। यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
डॉ. बुशरा बानो, एसडीएम, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed