{"_id":"618c116cfc26db418a0e8950","slug":"sdm-recovered-dap-sacks-from-seed-shop-by-doing-sting-operation-tundla-news-agr5141968106","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टिंग ऑपरेशन कर एसडीएम ने बीज की दुकान से बरामद किए डीएपी के कटटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टिंग ऑपरेशन कर एसडीएम ने बीज की दुकान से बरामद किए डीएपी के कटटे
विज्ञापन
टूंडला एक खाद-बीज दुकान पर जांच करतीं एसडीएम डा बुसरा बानो
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। डीएपी की बढ़ती किल्लत को देखते हुए बुधवार को उपजिलाधिकारी डॉ. बुशरा बानो ने थाना पचोखरा क्षेत्र में स्टिंग कर एक दुकान से डीएपी (खाद) बरामद की। उपजिलाधिकारी की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकांश दुकानदार शटर बंदकर भाग गए।
उपजिलाधिकारी डॉ. बुशरा बानो को सूचना मिली कि थाना पचोखरा क्षेत्र में खाद-बीज की दुकानों से डीएपी की कालाबाजारी की जा रही है। जिस पर उन्होंने स्टिंग की पूरी तैयारी के साथ एक व्यक्ति को बीके बीज भंडार की दुकान पर डीएपी की बोरी खरीदने के लिए भेजा। जिस पर दुकानदार द्वारा 1553 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से डीएपी बताई गई। जिस पर 20 बोरी 31060 रुपये में खरीद ली गई। इसके साथ ही एसडीएम ने दुकान पर कार्रवाई करते हुए दुकान और गोदाम को खंगाला गया तो गोदाम के अंदर से 89 बोरी और दुकान से आठ बोरी डीएपी बरामद हुई।
दुकान और गोदाम को सीज कर दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से खाद-बीज की दुकान करने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंदकर भाग गए। वहीं नायब तहसीलदार चौधरी हेमंत सिंह द्वारा भी गांव उसायनी में कार्रवाई कर डीएपी की 40 बोरी बरामद की गईं। एसडीएम डॉ. बुशरा बानो का कहना है कि डीएपी की किल्लत को देखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कालाबाजारी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।