फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM recovered DAP sacks from seed shop by doing sting operation

स्टिंग ऑपरेशन कर एसडीएम ने बीज की दुकान से बरामद किए डीएपी के कटटे

Thu, 11 Nov 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
SDM recovered DAP sacks from seed shop by doing sting operation
टूंडला एक खाद-बीज दुकान पर जांच करतीं एसडीएम डा बुसरा बानो - फोटो : TUNDLA
टूंडला। डीएपी की बढ़ती किल्लत को देखते हुए बुधवार को उपजिलाधिकारी डॉ. बुशरा बानो ने थाना पचोखरा क्षेत्र में स्टिंग कर एक दुकान से डीएपी (खाद) बरामद की। उपजिलाधिकारी की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकांश दुकानदार शटर बंदकर भाग गए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी डॉ. बुशरा बानो को सूचना मिली कि थाना पचोखरा क्षेत्र में खाद-बीज की दुकानों से डीएपी की कालाबाजारी की जा रही है। जिस पर उन्होंने स्टिंग की पूरी तैयारी के साथ एक व्यक्ति को बीके बीज भंडार की दुकान पर डीएपी की बोरी खरीदने के लिए भेजा। जिस पर दुकानदार द्वारा 1553 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से डीएपी बताई गई। जिस पर 20 बोरी 31060 रुपये में खरीद ली गई। इसके साथ ही एसडीएम ने दुकान पर कार्रवाई करते हुए दुकान और गोदाम को खंगाला गया तो गोदाम के अंदर से 89 बोरी और दुकान से आठ बोरी डीएपी बरामद हुई।
विज्ञापन

दुकान और गोदाम को सीज कर दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से खाद-बीज की दुकान करने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानों के शटर बंदकर भाग गए। वहीं नायब तहसीलदार चौधरी हेमंत सिंह द्वारा भी गांव उसायनी में कार्रवाई कर डीएपी की 40 बोरी बरामद की गईं। एसडीएम डॉ. बुशरा बानो का कहना है कि डीएपी की किल्लत को देखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कालाबाजारी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed