फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM provided treatment by taking a doctor

डॉक्टर ले जाकर एसडीएम ने दिलाया उपचार

Tue, 18 May 2021 10:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
SDM provided treatment by taking a doctor
बेवर (मैनपुरी)। एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार ने मंगलवार दोपहर बेवर सीएचसी के डॉक्टर को साथ ले जाकर विकासखंड बेवर क्षेत्र के गांव मद्दापुर खास की रहने वाली एक शहीद सैनिक की विधवा को उपचार दिलाया। महिला ने मंगलवार की सुबह अपनी बीमारी का हवाला देकर सीओ भोगांव से उपचार दिलाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

मद्दापुर खास के निवासी अमर सिंह 1962 में भारत चीन के युद्ध में शहीद हो गए थे। उनकी 80 वर्षीय पत्नी बिट्टो देवी गंाव में रहती है। शहीद दिवस पर सीओ भोगांव अमर बहादुर ने गांव पहुंचकर उनको सम्मानित करने केे साथ ही अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। मंगलवार की सुबह बिट्टोदेवी ने सीओ को फोन करके अपनी बीमारी का हवाला देकर उपचार दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सीओ ने एसडीएम सुधीर कुमार से शहीद की पत्नी को उपचार दिलाने को कहा। मंगलवार दोपहर एसडीएम, सीओ सीएचसी बेवर पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर स्नेहिल त्रिपाठी को साथ लेकर मद्दापुर खास पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक ने वृद्धा का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनका पैर फिसलने के कारण उन्हें कमर में दर्द था। एक्सरे की जांच करने के बाद डॉक्टर ने उनको दवाइयां दीं। सीओ ने बताया शहीदों के जो भी परिजन तहसील भोगांव क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे हैं और किसी प्रकार की समस्या से ग्रसित हैं। वह तत्काल सूचना दें। उनकी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed