{"_id":"5e5feaa18ebc3ef40c38e592","slug":"sdm-ne-jatai-narazgi-kasganj-news-agr4325125141","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को निरीक्षण में मिली गंदगी, नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को निरीक्षण में मिली गंदगी, नाराजगी जताई
विज्ञापन
कासगंज में एसडीएम शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। उपजिलाधिकारी सदर ने शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। एसडीएम ने व्यवस्थाओं को सुधार करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने गांधी मूर्ति से गन्दे नाले, बारहद्वारी वार्ड संख्या-7, 16, 17 गली जौरा भौरा में जगह-जगह गन्दगी पाई। मोहल्ला मोहन वाल्मीक बस्ती में पुलिया खराब मिली, जिसके चलते पानी रुकने की समस्या सामने आई। पुलिया पर जाल भी नहीं पाया गया। मोहल्ला मोहन में तैनात सफाईकर्मी की मृत्यु के उपरान्त किसी सफाईकर्मी की नियुक्ति नहीं हुई है। सफाईकर्मी संजय सिंह ठेकेदारी पर काम करते हैं। इनका क्षेत्र रेलवे डण्डा है। इनको सफाई नायक द्वारा 2500 रुपये मानदेय दिए जाने की शिकायत मिली। इस सबंध में सफाई नायक से पूछा गया तो उन्होंने बताया गया कि 2 सफाईकर्मी एक ही ठेके पर हैं।
रेखा पत्नी नरेश को 7500 रुपये दिए जाते हैं। इनका कार्य रेलवे डंडा तथा टॉवर वाली गली है। मोहल्ला भीमनगर के मेन रोड पर गंदगी पाई गई। पूर्व सभासद शीलप्रिय विद्यार्थी के घर के पास गली में नालियों के किनारे कूड़ा पड़ा मिला। सफाईकर्मी विजेन्द्र के पास वर्दी नहीं पाई गई। हसमुखी सफाईकर्मी 6:30 बजे झाडू लगाने आती है। मोहल्ला जय जय राम गली सत्तार बैंड में सुबह 8 बजे रोड पर कूड़ा पड़ा मिला। यहां सफाईकर्मी नहीं है। थाने के पास पानी की टंकी के समीप काफी गन्दगी मिली। इस दौरान सफाई नायक श्री चन्द्र प्रकाश सिंह, बृजराज सिंह मौजूद रहे।