फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM held a meeting with representatives of political parties.

Agra News: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीएम ने की बैठक

Tue, 22 Sep 2026 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
SDM held a meeting with representatives of political parties.
फतेहाबाद। उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को दुरुस्त करने और नए मतदाताओं को जोड़ने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में कम ईपी रेशियो, जेंडर रेशियो और आयु संबंधी असामान्य स्थिति वाले बूथों को चिह्नित किया गया। इन बूथों की सूची बैठक में शामिल सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय करने और अधिक से अधिक प्रारूप छह, सात और आठ भरवाने के लिए कहा। प्रतिनिधियों से मतदाता सूची में सुधार और पात्र लोगों के नाम शामिल कराने में सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में तहसीलदार शिखर मिश्रा, नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी के अलावा भाजपा से भूरी सिंह भदौरिया, श्याम दयाल शर्मा, रुमाल सिंह, संकेत सिंह, अवकेश गोलश, राजेंद्र, धर्मेंद्र व सत्यप्रकाश, सपा से बच्चू सिंह निषाद, महेश सिसोदिया, विवेक शर्मा, नीरज चक, ओमी चंद निषाद व वीरेंद्र सिंह निषाद, बसपा से प्रभु दयाल व प्रेमी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed