फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM freed 117 bigha land of Gram Sabha from encroachment

Agra News: एसडीएम ने ग्रामसभा की 117 बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त

Wed, 27 Nov 2024 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Nov 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
SDM freed 117 bigha land of Gram Sabha from encroachment
- गांव नगला मांधाता में पुलिस की मौजूदगी के बीच की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। नगला मांधाता में ग्राम सभा की करीब 117 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा खाली कराया गया है। शिकायत के बाद एसडीएम ने बुधवार को तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन कब्जा मुक्त कराई। चेताया कि दोबारा किसी ने जमीन पर कब्जा किया तो मुकदमा झेलना पड़ेगा।
एसडीएम संध्या शर्मा को शिकायतें मिल रही थीं कि नगला मांधाता में कुछ लोग ग्राम सभा की सैकड़ों बीघा जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। कब्जा की गई जमीन पर वह लोग फसल भी कर रहे हैं। जांच कराई गई तो आरोपी सही पाए गए। बुधवार को एसडीएम तहसीलदार कमलेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अपराध रामजी लाल धाकड़ पुलिस बल के साथ नगला मांधाता पहुंचे। राजस्व टीम ने पैमाइश की तो पाया कि करीब 117 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। वहां पर फसल भी बोई गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने हाइड्रा और ट्रैक्टर से ग्राम सभा की जमीन पर बोई गई फसल को नष्ट कराया। करीब 4 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान 117 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। मौके पर अधिवक्ता राजेश यादव, वीरेंद्र सिंह व कुछ ग्रामीणों ने मामला राजस्व परिषद प्रयागराज में विचाराधीन होने की बात कहते हुए कार्रवाई रोकने के लिए कहा। लेकिन अधिकारी ने कार्रवाई जारी रखी। ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के बाद ग्राम प्रधान सुनील कुमार के सुपुर्द की गई है। एसडीएम ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा किसी ने कब्जा किया तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed