{"_id":"67471d8fef0a553f83045163","slug":"sdm-freed-117-bigha-land-of-gram-sabha-from-encroachment-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-127788-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यातायात नियमों का पालन करना सभी की है जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यातायात नियमों का पालन करना सभी की है जिम्मेदारी
Wed, 27 Nov 2024 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 27 Nov 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन करना सभी की है जिम्मेदारी
- आगरा रोड स्थित स्कूल में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। यातायात नियम पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए कोई आपको समझाए, इसका इंतजार न कीजिए। आपका जीवन अनमोल है। इसकी सुरक्षा भी आपकी ही जिम्मेदारी है। बुधवार को यह बातें अपर पुलिस अधीक्षक नगर राहुल मिठास ने आगरा रोड स्थित एसबीआरएल एकेडमी में आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान छात्रों से कहीं।
एएसपी ने कहा कि आए दिन होने वाले सड़क हादसों में कई बेगुनाह लोग बिना किसी वजह के अपनी जान गंवाते हैं। सड़क हादसों में रोकथाम को लेकर शासन प्रशासन अभियान चलाता है। लोगों को जागरूक किया जाता है। सड़क हादसों से बचने के लिए क्या उपाय करें। इस बारे में दी जा रही जानकारी को आत्मसात कर लें। न तो स्वयं न ही परिजन व परिचित को नियमों का उल्लंघन करने दें।
बाइक चलाते समय हमेशा ही हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बैल्ट अवश्य लगाएं। हाईवे पर यात्रा के दौरान तेज रफ्तार और नशे से बच कर रहें। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी प्रदीप सेंगर ने भी छात्राें को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। सभी से शपथ ली कि वह लोग हमेशा ही यातायात नियमों का पालन करेंगे।