{"_id":"586414a44f1c1b265eeeb50c","slug":"sdm-bah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाह में एसडीएम कार्यालय का घेराव, तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाह में एसडीएम कार्यालय का घेराव, तालाबंदी

Updated Thu, 29 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
बाह में एसडीएम कार्यालय का घेराव, तालाबंदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शान्ति भंग के मामले में मुल्जिमों को जेल भेजने की कार्यशैली का विरोध कर रहे वकीलों ने एसडीएम पर वकील और वादकारियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए बुधवार को कामकाज ठप कर उनके कार्यालय का घेराव किया। तहसील के गेट पर तालाबंदी कर दी। हंगामा और नारेबाजी के बीच हुई सुलह वार्ता भी बेनतीजा रही। वकीलों ने एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर डीएम को पत्र भेजा है।
सोमवार को मारपीट के मामले में पिनाहट के मुल्जिमों को शांति भंग के मामले में एसडीएम अरुण कुमार सिंह के जेल भेजने का वकील विरोध कर रहे थे। बुधवार को जैसे ही एसडीएम तहसील मुख्यालय पहुंचे। वकीलों ने गेट पर ताला जड़ दिया। जब एसडीएम अपने चेंबर में पहुंचे तो वहां हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। कोर्ट में पहुंचे तो वकील वहां भी विरोध करने पहुंच गए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। तहसीलदार देवेंद्र सिंह यादव ने वकीलों से वार्ता की। वकीलों के प्रतिनिधिमंडल में रामगोपाल पचौरी, ध्रुव पारासर, मचल सिंह, जमीन हुसैन शामिल रहे। वार्ता बेनतीजा रही। बाद में वकीलों ने डीएम को पत्र भेजकर एसडीएम कोर्ट में कोई भी कार्य नहीं करने की बात कही। उन्होंने एसडीएम को हटाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में हरीओम पांडेय, राजकिशोर, सतीश शर्मा, उमेश राठौर, वासुदेव शर्मा, सुनील शुक्ला, सचिन दुबे, मुदस्सिर हुसैन, दानिश हुसैन, मनोज दुबे आदि शामिल थे। वहीं, एसडीएम अरुण कुमार सिंह का कहना है कि दो दिन पूर्व शांति भंग में मुल्जिमों को जेल भेजे जाने को लेकर वकील प्रदर्शन कर रहे हैं। दुर्व्यवहार का आरोप निराधार है। नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
रसोई गैस कनेक्शन के लिए महिलाओं का प्रदर्शन
बाह। घर में चूल्हा फूंकने वाली गृहणियां बीमार हो रही हैं। धुुयें से किसी की आंखें प्रभावित हो रही तो किसी की सांस फूलने लगी है। इसके चलते बाह के तरासो गांव की महिलाओं ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रसोई गैस का कनेक्शन दिलाने की मांग एसडीएम से की।
विज्ञापन
रसोई गैस के कनेक्शन की मांग को लेकर तरासो की महिलाओं ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। बीपीएल परिवारों से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं ने केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत सस्ते रसोई गैस कनेक्शन की मांग की। महिलाओं का कहना था कि रसोई गैस के प्रयोग से उन्हें बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी। लेकिन कई बार गुहार लगाने के बाद भी उन्हें कनेक्शन नसीब नहीं होने पर प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ा है। मानवाधिकार प्रोटेक्शन की उपाध्यक्ष राजेन्द्री देवी उर्फ चांदनी ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर हफ्ते भर में कनेक्शन न मिलने पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन करने वालों में रामजानकी, मीना, कान्ता, सुनीता, प्रीती, भगवान देवी, किरन देवी, अनीता, अनार देवी, मीरा देवी, विद्या, पूनम आदि शामिल रहीं।