{"_id":"66abcad554ecfaa8dd065216","slug":"sdm-angry-on-getting-poor-educational-level-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-121712-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खराब शैक्षिक स्तर मिलने पर एसडीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खराब शैक्षिक स्तर मिलने पर एसडीएम नाराज
Thu, 01 Aug 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। एसडीएम ने कन्या प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। शैक्षिक स्तर खराब पाए जाने पर एसडीएम ने प्रधानाध्यापिका को शिक्षा का स्तर सुधारे जाने के निर्देश दिए।
एसडीएम संध्या शर्मा ने सुबह दस बजे मोहल्ला आसरेत में जैन मंदिर के नजदीक स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। पंजीकृत 76 बच्चों के सापेक्ष 51 बच्चे मौजूद मिले। एसडीएम ने बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर पहाड़े लिखने को कहा तो कोई बच्चा पांच का पहाड़ा नहीं लिख सका। बच्चे इमला भी नहीं लिख पाए। शिक्षा का घटिया स्तर पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। एक माह के अंदर शैक्षिक स्तर सुधारे जाने के निर्देश दिए। रसोइयों को खाना बनाते समय सजग रहने और खाद्य पदार्थों को ढककर रखने को कहा। प्रधानाध्यापिका नजमा बेगम से विद्यालय परिसर को साफ सुथरा रखने को कहा। एसडीएम ने विद्यालय में 76 बच्चों को पढ़ाने के लिए दो शिक्षकों की तैनाती को कम बताकर कम से कम एक और शिक्षक की तैनाती के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजने की बात कही। सहायक शिक्षिका रिचा शर्मा भी मौजूद रहीं।