{"_id":"668d708be98440e41601d5bb","slug":"sdm-and-co-took-stock-of-moharram-preparations-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-120377-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एसडीएम और सीओ ने लिया मोहर्रम की तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एसडीएम और सीओ ने लिया मोहर्रम की तैयारियों का जायजा
Tue, 09 Jul 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
करहल। मोहर्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार की शाम एसडीएम और सीओ करहल ने ताजिये गुजरने वाले मार्गाें का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से बातचीत कर हाल जाना। वहीं मार्ग में झूल रही बिजली के केबल, साफ सफाई आदि व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
जुलाई माह में मोहर्रम की शुरुआत के साथ ही ताजिये निकाले जाएंगे। कस्बा करहल में निर्धारित रूट से ही ताजिये निकाले जाने को लेकर अधिकारियों की ओर से निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को एसडीएम करहल नीरज द्धिवेदी और सीओ संतोष कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी और पुलिस बल के साथ निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग में झूल रही बिजली केबल सही कराने के निर्देश एसडीएम ने दिए। एसडीएम ने कहा कि मार्ग का निरीक्षण किया गया है। सभी ताजियेदारों के साथ बैठक कर निर्देश दिए जा चुके हैं। ताजिये की ऊंचाई कम रखे जाने की बात कही है। सीओ ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। यदि कोई अशांति फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चेयरमेन अब्दुल नईम, चांद मुन्ना आदि कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।