फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scuffle with police, accused arrested

Agra News: पहली कक्षा में प्रवेश के लिए उम्र बनी बाधक

Mon, 22 Apr 2024 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with police, accused arrested
कासगंज। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक में दाखिले के लिए नया नियम शिक्षकों की परेशानी का सबब बन रहा है। छह साल से कम आयु के बच्चों का स्कूलों में प्रवेश नहीं हो पा रहा। जिसके चलते नामांकन का लक्ष्य पूरा करना शिक्षकों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।नया शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है। इसके साथ ही स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया के तहत बच्चों के एडमिशन लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिले में 1263 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें करीब सवा लाख से अधिक बच्चे शिक्षारत हैं। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के बाद शिक्षकों पर बच्चों के प्रवेश बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कक्षा एक में प्रवेश के लिए नया नियम शिक्षकों के लिए तो परेशानी का कारण बना हुआ है। शिक्षा निदेशालय से अप्रैल को छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का ही स्कूल में प्रवेश लेने के निर्देश जारी किए गए है। इससे कम उम्र के बच्चों का प्रवेश बाल वाटिका में किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि एक अप्रैल को छह साल की उम्र पूरी होने पर ही बच्चोें के प्रवेश के निर्देश हैं। उनके विद्यालय में प्रतिदिन ही एक-दो बच्चे ऐसे आ रहे हैं जिनकी आयु एक अप्रैल को छह साल से एक दो माह कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed