{"_id":"690915ebe69602a83a07c2ff","slug":"scuffle-in-sns-opd-prescription-made-in-two-hours-agra-news-c-25-1-agr1036-907625-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एसएन की ओपीडी में धक्कामुक्की, दो घंटे में बना पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एसएन की ओपीडी में धक्कामुक्की, दो घंटे में बना पर्चा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भीड़।
- फोटो : samvad
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को पर्चे के लिए धक्कामुक्की और मारामारी हुई। डेढ़ से दो घंटे का समय पर्चा बनवाने में लगा। कतार में देर तक खड़े रहने से बुजुर्ग मरीजों की हालत खराब हो गई। अव्यवस्था होने पर गार्ड ने कतार लगवाईं। बुजुर्ग मरीजों के ऑनलाइन पर्चा बनवाए।
सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 3622 मरीज आए। इनमें से सबसे ज्यादा मेडिसिन विभाग में 752, हड्डी रोग विभाग में 379, त्चचा रोग विभाग में वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में 313 मरीज रहे। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक हॉल ठसाठस भर गया। धक्कामुक्की होने से बुजुर्ग मरीजों की हालत खराब हो गई। वे लाइन छोड़कर बेंच पर जाकर बैठ गए। परेशानी देखते हुए गार्ड ने लाइन लगवाईं और बुजुर्ग मरीजों के ऑनलाइन पर्चे बनवाए।
कुबेरपुर से आए तीमारदार दिनेश यादव ने बताया कि पिताजी को घुटनों में दर्द की परेशानी पर दिखाने आया। मैं खुद लाइन में लगा और करीब डेढ़ घंटे में पर्चा बना। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने में एक घंटे के बाद नंबर आया। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि सोमवार को मरीजों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना से अधिक रहती है। ऑनलाइन पर्चा बनवाने के भी काउंटर बढ़ा दिए हैं।