फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scrutiny of voting held in the district was done in Mandi premises on Wednesday.

Agra News: जिले में हुए मतदान की बुधवार को मंडी परिसर में की गई स्क्रूटनी

Wed, 08 May 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Scrutiny of voting held in the district was done in Mandi premises on Wednesday.
कासगंज। लोकसभा निर्वाचन में हुए मतदान की स्क्रूटनी बुधवार को की गई। स्क्रूटनी के अंतिम आंकड़े की सूची तैयार की गई। इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को दी गई। प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को बूथवार मतदान का ब्योरा सौंपा गया।कासगंज विधानसभा में कुल 370390 मतदाता थे। इनमें से 119412 पुरुष, 106253 महिला मतदाताओं व 2 अन्य ने मतदान किया। कुल 225667 मतदाताओं ने वोट डाले। विधानसभा में कुल 60.93 फीसदी मत पड़े। अमांपुर विधानसभा में कुल 317440 मतदाता थे। इनमें से 98762 पुरुष, 87596 महिला मतदाताओं व 3 अन्य ने मतदान किया। कुल 186361 मतदाताओं ने वोट डाले। 58.70 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

पटियाली विधानसभा में कुल 362072 मतदाता थे। जिनमें से 108303 पुरुष, 92534 महिला मतदाताओं एवं 2 अन्य ने मतदान किया। कुल 200839 मतदाताओं ने वोट डाले। विधानसभा में 55.47 फीसदी मत पड़े। एटा विधानसभा में कुल 336474 मतदाता थे। जिनमें से 105817 पुरुष, 89339 महिला मतदाताओं व 1 अन्य ने मतदान किया। कुल 195157 मतदाताओं ने वोट डाले। विधानसभा में कुल 58 फीसदी मत पड़े। मारहरा विधानसभा में कुल 314108 मतदाता थे। जिनमें से 106884 पुरुष, 93625 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 200509 मतदाताओं ने वोट डाले। विधानसभा में कुल 63.83 फीसदी मत पड़े। कासगंज एवं मारहरा विधानसभा के मतदाता प्रथम श्रेणी में पास हुए। स्क्रूटनी के दौरान सामान्य प्रेक्षक ललित कुमार दाहिमा, डीएम सुधा वर्मा, एसडीएम संजीव कुमार, कोमल पंवार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी के अलावा प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed