{"_id":"619411547122ea2b793f114c","slug":"scrutiny-of-certificates-of-71-students-for-admission-in-msw-agra-city-news-agr514899278","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसडब्ल्यू में प्रवेश के लिए 71 छात्रों ने प्रमाणपत्रों की जांच कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएसडब्ल्यू में प्रवेश के लिए 71 छात्रों ने प्रमाणपत्रों की जांच कराई
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेेडकर विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संस्थान में संचालित एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए मंगलवार से जुबली हॉल में आवेदक छात्रों के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू हुई। पहले दिन कुल 131 छात्रों को बुलाया गया था। इसमें से 71 छात्र पहुंचे, इनके प्रमाणपत्रों की जांच की गई।
प्रवेश के संयोजक डॉ. रनवीर सिंह ने बताया कि पाठ्यक्रम में कुल 50 सीटें हैं। इसमें से पांच सीटें आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए हैं। कुल 253 आवेदन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्राप्त हुए थे। इसमें से पहले दिन क्रम संख्या 01 से 131 तक के छात्रों को बुलाया गया था। बुधवार को 132 से 253 क्रम संख्या वाले छात्रों को बुलाया गया है। पहले दिन जो छात्र प्रमाणपत्र की जांच कराने नहीं पहुंचे हैं, उनके पहुुुंचने पर प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाएगा।
संस्थान के निदेशक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 20 नवंबर को चयनित छात्रों का नाम संस्थान के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया जाएगा, इसके साथ ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा। एक हफ्ते के अंदर चयनित छात्र को फीस जमा करके प्रवेश लेना होगा। यदि कोई छात्र नहीं आता तो प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्रों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रभारी कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव संजीव कुमार सिंह व वित्त अधिकारी एके सिंह ने भी जुबली हॉल का निरीक्षण किया। प्रमाणपत्रों के सत्यापन की स्थिति देखी। सत्यापन कमेटी में पर्यवेक्षक के तौर पर प्रो. विनीता सिंह के अलावा डॉ. आरके भारती, डॉ. रनवीर सिंह, डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. मो. हुसैन, डॉ. राजेश कुशवाहा रहे। राकेश शर्मा व सौरभ ने सहयोग दिया।