{"_id":"619fc773986cc3753a14a6be","slug":"screws-on-middlemen-and-mafia-monitoring-teams-formed-kasganj-news-agr515763435","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिचौलियों और माफियाओं पर शिकंजा, निगरानी टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिचौलियों और माफियाओं पर शिकंजा, निगरानी टीमें गठित
विज्ञापन
कासगंज। न्यौली चीनी मिल का संचालन शुरू होते ही बिचौलियों और माफियाओं की सक्रियता बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार माफिया और बिचौलिए तक सक्रिय नहीं हो पाएंगे। डीएम ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। गन्ना खरीद की निगरानी के लिए राजस्व, बाट माप विभाग और गन्ना विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर दी हैं। टीमों को निर्देश दिए हैं कि वे गन्ना खरीद और बिक्री दोनों पर नजर रखें। यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिले तो तत्काल मुकदमा दर्ज करा दें।
वैसे तो पिछले कई सालों से गन्ना खरीद में बिचौलिए सक्रिय नहीं हो पाए, लेकिन फिर भी अंदर खाने बिचौलियों की सक्रियता कहीं न कहीं बड़ी रहती है। गन्ना खरीद विधिवत रूप से हो और किसानों को कोई भी समस्या न हो इसके मद्देनजर डीएम हर्षिता माथुर ने गंभीरता दिखाई है। डीएम ने गन्ना खरीद और बिक्री की निगरानी के लिए संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार बाट माप विभाग और गन्ना विभाग के अधिकारियों की तैनाती कर दी है। टीमों का गठन करने के साथ ही इन्हें पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।
जिले भर में टीमों ने गन्ना खरीद की निगरानी शुरू कर दी है। यदि इस दौरान कहीं कोई गड़बड़ी मिलती है, बिचौलिया सक्रिय पाया जाता है या कहीं घटतौली होती है तो जो भी जिम्मेदार होगा उस पर मुकद्दमा होगा। साथ ही चीनी मिल पर जिला प्रशासन सीधे कार्रवाई करेगा।