{"_id":"5e412edb8ebc3ee5a554a626","slug":"screening-of-coronavirus-suspected-in-district-hospiral-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: चीन से लौटे तीन लोगों की स्क्रीनिंग के बाद लिए नमूने, जुकाम की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: चीन से लौटे तीन लोगों की स्क्रीनिंग के बाद लिए नमूने, जुकाम की थी शिकायत
Tue, 11 Feb 2020 12:55 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के की आशंका के चलते कराई स्क्रीनिंग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस की आशंका पर जिला अस्पताल में चीन से लौटे मां-बेटे समेत तीन की स्क्रीनिंग करते हुए नमूने लिए गए हैं। इनको जुकाम और नाक बहने की शिकायत थी। इनमें आठ माह का बच्चा भी शामिल है।
सोमवार दोपहर को 28 साल की महिला अपने आठ माह के बच्चे के साथ जिला अस्पताल पहुंची। महिला के पति वुहान सिटी से करीब 1500 किमी दूर अन्य शहर में रहते हैं और यहीं जॉब करते हैं। उनके साथ ही यह भी रहती हैं।
29 जनवरी को यह आगरा आई थी। बच्चे और उनको जुकाम होने पर यह जिला अस्पताल पहुंची। इनकी स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद ही 24 साल का युवक भी जिला अस्पताल आया, यह चीन में नौकरी करता है और वुहान सिटी से करीब दो हजार किमी दूर शहर में रहता है। इसकी भी स्क्रीनिंग करते हुए नमूने लिए हैं।

Trending Videos
एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट पर ही इनकी थर्मल स्क्रीनिंग हो चुकी थी, फिर भी जुकाम-नाक बहने की शिकायत पर यह तीनों जिला अस्पताल आए, रैपिड रिस्पांस टीम ने इनकी स्क्रीनिंग की है। माइक्रो बायलॉजी विभाग की स्पेशल टीम बुलाकर तीनों के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को लखनऊ के केजीएमयू भेजा गया है, जहां से पुणे लैब में जांच कराई जाएगी।
चीनी पर्यटक समेत आठ की जिला अस्पताल में स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीनी पर्यटक या फिर चीन की यात्रा कर लौटे लोगों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं। इस तरह से अभी तक जिला अस्पताल में आठ लोगों की स्क्रीनिंग हुई है, जिसमें से चार के नमूने लिए गए हैं। इनमें से दो की रिपोर्ट आ गई, इनमें बीमारी नहीं मिली है।