फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scorpio Hits Bike in Mainpuri Mother and 5-Year-Old Son Killed

दर्दनाक: मासूम बेटा और मां हुए भीषण हादसे का शिकार, दोनों की एक साथ मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 12 Mar 2026 12:21 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 12:21 PM IST
सार

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसे में मां और मासूम बेटे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन
Scorpio Hits Bike in Mainpuri Mother and 5-Year-Old Son Killed
मां-बेटे का फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार के अन्य लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भांजे का जन्मदिन मनाकर मोटरसाइकिल से गांव नाका लौट रहे एक परिवार के पांच सदस्यों को सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। बुधवार रात फर्दपुर रोड पर गांव नगला कवर के पास हुए इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई जबकि पति, बड़ा बेटा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पूनम (35) और आर्यन (5) के शवों को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नाका निवासी संजीव राजपूत की बहन की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पजाबा में हुई है। बुधवार को उनके भांजे का जन्मदिन था। जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संजीव (37), पत्नी पूनम, छोटे बेटे आर्यन, सात वर्षीय बड़े बेटे प्रेम और 14 वर्षीय भतीजे योगेंद्र के साथ गांव नगला पजाबा पहुंचे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात 12:30 बजे संजीव और परिवार के चारों लोग एक बाइक पर सवार होकर गांव नाका लौट रहे थे। बाइक जब फर्दपुर रोड पर नगला कवर के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने बाइक को चपेट में ले लिया और रौंदते हुए निकल गई। हादसे में पूनम और आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई। संजीव, प्रेम और योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा और मां-बेटे के शव मोर्चरी में रखवाए। घायल संजीव को पीजीआई सैफई रेफर किया गया और योगेंद्र को परिजन आगरा ले गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर घटना की जानकारी ली, मृतकों के परिजन को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed