फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scooter fell into a pit, young man died

Agra News: गड्ढे में गिरा स्कूटर, युवक की जान गई

Wed, 27 Aug 2025 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Scooter fell into a pit, young man died
आगरा। शहर की खराब सड़क ने एक और जान ले ली। वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी जाने वाले मार्ग पर गड्ढे में स्कूटर का पहिया जाने से एक युवक गिर पड़ा और कैंटर की चपेट में आ गया। लोग उसे अस्पताल ले गए तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार रात तकरीबन 11:30 बजे की है। बेलनगंज निवासी नैतिक (21) मंगलवार को स्कूटर से जीवनी मंडी की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सड़क के गड्ढे में पहिया जाने की वजह से स्कूटर नियंत्रित हो गया। इससे नैतिक सड़क पर गिर गया। पीछे से तेज गति में कैंटर आ रहा था। युवकउसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक कैंटर को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

यह देखकर लोग जुट गए। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल को एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी छत्ता पियूषकांत राय ने बताया कि हादसा खराब सड़क में बने गड्ढे की वजह से होना बताया गया है। जांच की जा रही है। मृतक के परिजन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
लापरवाही से छात्रा की गई थी जान
दयालबाग मार्ग पर एक छात्रा की जान गई थी। कमला नगर की रहने वाली छात्रा स्कूटर से घर की तरफ जा रही थी। मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसके लिए साइड में जगह गिट्टी पड़ी थी। संकेतक न होने की वजह से पता नहीं चला। छात्रा का स्कूटर गिट्टी की तरफ चला गया। पीछे से आते ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed