फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scolership froad in mathura

मथुरा में अटकी 40 हजार से अधिक छात्रों की छात्रवृत्ति

Thu, 25 Feb 2021 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
scolership froad in mathura
मथुरा। छात्रवृत्ति घोटाले का भय अधिकारियों को छात्रवृत्ति फार्म अग्रसरित करने से रोक रहा है। उन्हें भय है कि कहीं छात्रवृत्ति में कोई घोटाला न हो जाए और उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई हो। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा कक्षा 9 से लेकर 12 तक के छात्रों की छात्रवृत्ति फार्म तो अग्रसरित कर दिए हैं लेकिन डिग्री कॉलेज के छात्रों की छात्रवृत्ति फार्म अटके पड़े हैं। इसमें बीएड बीटीसी, फार्मेसी व अन्य तकनीकी कोर्स के कॉलेज के करीब 40 हजार से अधिक छात्र शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा इन्हें अग्रसरित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी ने पहले ही जिला विद्यालय निरीक्षक को छात्रवृत्ति फार्म अग्रसरित करने को कहा है। विगत वर्ष में छात्रवृत्ति में करोड़ों रुपये का घोटाला मथुरा सहित अन्य जनपदों में पकड़ा गया था। इस दफा शासन ने अपने तथा समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर द्वारा अपने स्तर से जांच कर अगले सत्र 2020-2021 के छात्रों की छात्रवृत्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक को इन फार्म को अग्रसरित करना होगा, लेकिन उनके द्वारा यह नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

कक्षा 9 व 12 के छात्रों के फार्म अग्रसरित कर दिए हैं लेकिन डिग्री कॉलेज व तकनीकी कोर्स करने वाले छात्रों के फार्म अग्रसरित नहीं किए हैं। समाज कल्याण विभाग के निदेशक बाल कृष्ण त्रिपाठी ने डीएम मथुरा से इन फार्मों को अग्रसरित कराने के लिए कहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि डाटा अग्रसरित ही नहीं, सत्यापित करना है, जबकि उनके नियंत्रण में वह पाठ्यक्रम में नहीं हैं। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की छात्रवृत्ति उनके द्वारा सत्यापित समय से कर दी दी गई है। जिन 40 हजार छात्रों की छात्रवृत्ति को अग्रसरित करवाना चाह रहे हैं उनका कोई रिकॉर्ड उनके पास तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed