{"_id":"6465953d87457e5d4b0b9657","slug":"scientists-have-prepared-sketch-of-woman-who-was-murdered-and-thrown-in-agra-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों ने तैयार किया महिला का स्केच: गला दबाकर मार डाला, शव को जलाकर सड़क किनारे फेंका, पुलिस की राह आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिकों ने तैयार किया महिला का स्केच: गला दबाकर मार डाला, शव को जलाकर सड़क किनारे फेंका, पुलिस की राह आसान
Thu, 18 May 2023 08:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 May 2023 08:32 AM IST
सार
आगरा में वैज्ञानिकों ने जले हुए शव से महिला का स्केच तैयार किया है। उसे गला दबाकर मारा गया था। इसके बाद शव को जलाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया था। अब स्केच तैयार होने से पुलिस को जांच करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
हत्या करके शव जलाकर फेंकी गई महिला का वैज्ञानिकों ने स्केच तैयार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली थाना क्षेत्र में छह फरवरी 2021 को महिला की हत्या कर शव फेंका गया था। साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिया गया था। 26 महीने बाद भी हत्या की गुत्थी सुलझी नहीं है। मृतका कौन थी? इसका खुलासा भी अब तक नहीं हो सका। पुलिस ने मृतका के चेहरे का स्केच विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों की मदद से तैयार कराया है। स्केच को सोशल मीडिया की मदद से वायरल कर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गला दबाकर हत्या करने की हुई थी पुष्टि
यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल से एक किमी. पहले झाड़ियों में महिला का शव मिला था। चेहरे को जला दिया गया था। पहचान का कुछ भी नहीं था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। 72 घंटे तक परिजन नहीं आए। इस पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
पहचान कराने को सोशल मीडिया का सहारा
डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि हत्या और साक्ष्य नष्ट करने की धारा में मुकदमा दर्ज है। चेहरे के स्केच को वैज्ञानिकों की टीम ने फेसियल रिकंस्ट्रक्शन कराते हुए तैयार किया है। इसे सोशल मीडिया पर डाला गया है, ताकि पहचान हो सके।
विज्ञापन