{"_id":"68f00f7dbee6391079060ed1","slug":"schools-were-running-without-recognition-bsa-conducted-surprise-inspection-agra-news-c-364-1-ag11004-120123-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दो स्कूलों को तुरंत बंद करने के आदेश, 67 को भेजा गया नोटिस; बीएसए की कार्रवाई से मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दो स्कूलों को तुरंत बंद करने के आदेश, 67 को भेजा गया नोटिस; बीएसए की कार्रवाई से मची सनसनी
Thu, 16 Oct 2025 08:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:46 AM IST
सार
आगरा में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ अभियान जारी है। बीएसए ने औचक निरीक्षण कर ऐसे ही दो स्कूलों को तुरंत बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
स्कूल(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को बिना मान्यता के चलाए जा रहे दो स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही प्रधानाध्यापक को स्कूल बंद करने के कड़े निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग शहर में बिना मान्यता के चलाए जा रहे स्कूलों पर लगातार कार्रवाई कर नोटिस जारी कर रहा है। इसके बावजूद कई स्कूल विभाग के आदेशों की अवहेलना कर बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड ने ताजगंज के द ग्रेट इंडियन पब्लिक स्कूल और कैलाश कुंज तोरा के बीएस पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया।
संचालक से स्कूल से संबंधित कागजात मांग तो वह नहीं दिखा सका। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल बंद न किए गए तो उनके ऊपर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही थाने में शिकायत कर पुलिस बल की मदद से स्कूल को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड ने बताया कि व्हाट्सएप निरीक्षण में बिना मान्यता के चलते पाए गए स्कूलों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से 67 अन्य स्कूलों को नोटिस भेजे गए हैं।