फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Schools, Panchayat buildings and cowsheds will be illuminated with electricity prepared from cow dung.

Agra News: गोबर से तैयार बिजली से रोशन होंगे स्कूल, पंचायत भवन और गोशाला

Wed, 08 Nov 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Schools, Panchayat buildings and cowsheds will be illuminated with electricity prepared from cow dung.
कासगंज। जिले की पचलाना गोशाला में गाय के गोबर से बिजली का उत्पादन किया जाएगा। गोशाला में प्लांट बनकर तैयार हो गया है। प्रतिदिन पांच किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा, जिससे पंचायत की गोशाला, पंचायत भवन, स्कूल, सामुदायिक शौचालय रोशन होंगे। प्रोजेक्ट पर 24 लाख रुपये खर्च आया है। विभाग ने प्लांट तैयार हो जाने के बाद ट्रायल भी शुरू कर दिया है, जिससे यदि प्लांट में कोई खामी हो तो उसे दूर किया जा सके। पंचायतीराज विभाग के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन फेस 2 के तहत गोवर्धन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत गोशाला में पलने वाली निराश्रित गायों के गोबर से बिजली का उत्पादन कर बिजली पर आत्मनिर्भरता कम करना है। जिले में 14 गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है। पहले चरण में पचलाना की गोशाला को गोबर से बिजली उत्पादन के लिए चयनित किया गया। मई माह में योजना के लिए प्लांट का निर्माण शुरू कराया गया। छह माह में प्लांट बनकर तैयार हो गया। अब गोशाला में प्रतिदिन एकत्रित होने वाले गोबर का उपयोग बिजली उत्पादन के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed