{"_id":"611aaece8ebc3e432b13bbfb","slug":"schools-open-after-second-wave-of-corona-only-35-percent-attendance-agra-news-agr5038352180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दूसरी लहर के बाद खुले विद्यालय, 35 फीसदी ही रही उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दूसरी लहर के बाद खुले विद्यालय, 35 फीसदी ही रही उपस्थिति
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! सोमवार को इंटर कॉलेज खोलने के दौरान महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश पर एं
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों के दरवाजे फिर से खुल गए हालांकि अभी कक्षा नवमीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को विद्यालय आने का मौका दिया गया है। विद्यालय परिसर में जब परीक्षार्थी पहुंचे तो उनका तालियां बजाकर स्वागत किया। प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में सरकारी और अशासकीय इंटर कॉलेजों में छात्र संख्या कम रही। पहले दिन सिर्फ 35 फीसदी ही विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विद्यालय खुलने के बाद शासन की गाइडलाइन का पालन किया। एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक-एक मीटर दूरी पर गोले बनाए गए। इसमें खड़े होकर सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए कक्षाओं में एंट्री दी गई। थर्मल स्क्रीनिंग के साथ मास्क की चेकिंग की गई। इधर, तिलक इंटर कॉलेज में भी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। गोपीनाथ इंटर कॉलेज और पीडी जैन इंटर कॉलेज में भी विद्यार्थी पहुंचे। यह विद्यालय दो पालियों में संचालित हुए। दोपहर 4:30 बजे तक शिक्षक ड्यूटी पर तैनात रहे। इधर, पंडित मुरारीलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डायरेक्टर मनोज गर्ग के निर्देशन छात्र-छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश दिया। सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों में भी रौनक लौट आई हालांकि इन स्कूलों में भी पहला दिन होने के कारण छात्र संख्या कम नजर आई।
क्या कहते हैं अधिकारी
हमने स्कूलों से जानकारी ली। छात्र संख्या कम रही। चूंकि स्कूल का पहला दिन था। हम भी विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। स्कूल संचालक नियमों में थोड़ी भी लापरवाही न करें।
विज्ञापन
बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
शिक्षक ने किया विरोध, काली पट्टी बांधकर किया कार्य
फिरोजाबाद। विद्यालयों को चार बजे तक खोले जाने के आदेश का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र यादव ने विरोध जताया है। अन्य शिक्षकों ने भी काली पट्टी बांधकर कार्य किया। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि विद्यालयों का समय कम किया जाए।