फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Schools from nursery to 8th grade are closed, classes from 9th to 12th are online.

Agra News: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल बंद, 9वीं से 12वीं तक ऑनलाइन पढ़ाई

Wed, 20 May 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Schools from nursery to 8th grade are closed, classes from 9th to 12th are online.
आगरा। भीषण लू के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन में बदलाव किया है। 20 मई को नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी। आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन




डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने 19 मई को इस संबंध में आदेश जारी किए थे। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की अत्यधिक तापमान और लू की चेतावनी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन और विभिन्न बोर्डों से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा।
विज्ञापन




डीआईओएस ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही भारत सरकार की जनगणना प्रक्रिया के तहत 20 मई तक शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की स्वगणना पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed