फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   schoolership

छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन पांच अक्तूबर तक

Sun, 25 Sep 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:18 PM IST
सार

बीएसए ने सभी अभिभावकों से पाल्यों को आवेदन कराने की अपील की है। सभी बीईओ को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं कि वह प्रत्येक स्कूल से कम से कम 10-10 छात्रों का योजना के लिए आवेदन कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा की तिथि और अर्हता शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा सात की परीक्षा में 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले और आठवीं में अध्ययनरत छात्र इसके पात्र होंगे।

विज्ञापन
schoolership

विस्तार

मैनपुरी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा के लिए पांच अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 55 फीसदी अंकों के साथ सातवीं उत्तीर्ण और आठवीं में अध्ययनरत छात्र इसके पात्र पांच होंगे।
विज्ञापन

बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि सरकार की यह योजना छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही लाभदायक है। छात्रवृत्ति की लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ से कक्षा 12 तक प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे। बीएसए ने सभी अभिभावकों से पाल्यों को आवेदन कराने की अपील की है। सभी बीईओ को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं कि वह प्रत्येक स्कूल से कम से कम 10-10 छात्रों का योजना के लिए आवेदन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

परीक्षा की तिथि और अर्हता
शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा सात की परीक्षा में 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले और आठवीं में अध्ययनरत छात्र इसके पात्र होंगे। अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए अंकों में पांच प्रतिशत की छूट है। अभिभावकों की वार्षिक आय सभी स्रोतों से साढ़े तीन लाख से अधिक न हो। फार्म पांच अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे और छह नवंबर को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा सामान्य मानसिक योग्यता परीक्षण एवं शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण की 90-90 मिनट की होगी। परीक्षा में ऋणात्मक अंकन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed