फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School Whose Bus Killed BJP Leader Offers Free Education to His Daughter

UP: जिस स्कूल की बस ने भाजपा नेता को रौंदा, वहीं फ्री में पढ़ेगी उनकी बेटी; उपचार के दौरान हो गई मौत

Mon, 11 May 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 11 May 2026 10:17 AM IST
सार

आगरा में स्कूल बस की टक्कर से घायल भाजपा युवा मोर्चा नेता अंकित अग्रवाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन ने उनकी चार वर्षीय बेटी को निशुल्क शिक्षा देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
School Whose Bus Killed BJP Leader Offers Free Education to His Daughter
स्कूल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में 5 मई की सुबह स्कूल बस की टक्कर से घायल भाजपा युवा मोर्चा के ताज मंडल के मंत्री कटरा जोगी दास के निवासी अंकित अग्रवाल ने रविवार दोपहर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भाजपा नेताओं ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

 

चांदी कारोबारी और भाजपा नेता अंकित अग्रवाल रोजाना सुबह मनकामेश्वर और खाटूश्याम मंदिर दर्शन के लिए जाते थे। 5 मई की सुबह मंदिर से लौटते समय पुरानी मंडी के पास प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की बस ने उनकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल अवस्था में लायर्स कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सिर में गंभीर चोट के कारण वह वेंटीलेटर पर थे। प्रकरण में पत्नी शिखा अग्रवाल की तहरीर पर स्कूल संचालक सुशील गुप्ता, प्रिंसिपल अरविंद श्रीवास्तव और अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे परिवार की थी जिम्मेदारी
अंकित अग्रवाल के परिवार में पत्नी शिखा, वृद्ध मां और 4 वर्ष की बेटी है। उनकी मृत्यु के बाद परिवार के आगे आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठने के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है।
विज्ञापन

रात में ही कराया गया पोस्टमार्टम
अंकित की मृत्यु के बाद पुलिस ने रात में ही पोस्टमार्टम कराया है। एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी खुद परिवार से मिलने पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। एसीपी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बच्ची को निशुल्क पढ़ाएगा प्रिल्यूड
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के संचालक सुशील गुप्ता ने अंकित की मृत्यु पर शोक जताया। उन्होंने बताया कि अंकित की बेटी को प्रिल्यूड अपने यहां निशुल्क शिक्षा देगा। परिवार की जो संभव मदद होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed