फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School Van Turn Over In Barnahal Mainpuri Four Student Injured

मैनपुरीः स्कूल वैन पलटने से चार छात्र घायल, साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा

Fri, 08 Nov 2019 06:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 Nov 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
School Van Turn Over In Barnahal Mainpuri Four Student Injured
बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी - फोटो : अमर उजाला
बरनाहल में साइकिल से स्कूल जा रहे एक छात्र को बचाने के प्रयास में स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन सवार शिक्षक सहित चार छात्र घायल हो गए। साइकिल सवार को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र स्थित सैनिक स्कूल बहादुरपुर की वैन शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे शिक्षक व छात्रों को लेकर नगला बरी की ओर जा रही थी। तभी खुशालपुर तिराहा के पास एक साइकिल सवार छात्र आ गया।
विज्ञापन


साइकिल सवार छात्र को बचाने के प्रयास में वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में साइकिल सवार छात्र 11 वर्षीय विकास पुत्र सुशील निवासी प्रहलादपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वैन चालक गीतम सिंह, शिक्षिका सरिता व चार बच्चे भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हादसे के वक्त मची बच्चों की चीख पुकार सुनकर वहां जमा हुए लोगों ने सभी को दुर्घटनाग्रस्त वैन से बाहर निकाला। आनन फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, गंभीर घायल छात्र विकास को आगरा रेफर किया गया है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन चालक बेहद तेज रफ्तार से चला रहा था। हादसे में साइकिल सवार छात्र की कोई गलती नहीं है। चालक द्वारा गाड़ी को बेतहाशा भगाना और नियंत्रण न कर पाना ही हादसे की वजह बनी है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूल वैन में गैस किट लगी हुई है। लोगों का कहना था कि एक बड़ा हादसा होने से बच गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed