{"_id":"5dc507f88ebc3e5b764cbd44","slug":"school-van-overturns-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: सड़क किनारे पलटी सैनिक स्कूल की वैन, पांच छात्र समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: सड़क किनारे पलटी सैनिक स्कूल की वैन, पांच छात्र समेत सात घायल
Fri, 08 Nov 2019 04:16 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क से नीचे पलटी पड़ी स्कूल वैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह साइकिल सवार छात्र को बचाने के प्रयास में स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन सवार शिक्षक सहित चार छात्र घायल हो गए। साइकिल सवार को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया।
थाना क्षेत्र स्थित सैनिक स्कूल बहादुरपुर की वैन शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे शिक्षक व छात्रों को लेकर नगला बरी की ओर जा रही थी। तभी खुशालपुर तिराहा के पास एक साइकिल सवार छात्र आ गया।
साइकिल सवार छात्र को बचाने के प्रयास में वैन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में साइकिल सवार छात्र 11 वर्षीय विकास पुत्र सुशील निवासी प्रहलादपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं वैन चालक गीतम सिंह, शिक्षिका सरिता व चार बच्चे भी चोटिल हो गए। हादसे के वक्त मची बच्चों की चीख पुकार सुनकर वहां जमा हुए लोगों ने सभी को दुर्घटनाग्रस्त वैन से बाहर निकाला।
आनन फानन में सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, गंभीर घायल छात्र विकास को आगरा रेफर किया गया है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन चालक बेहद तेज रफ्तार से चला रहा था। हादसे में साइकिल सवार छात्र की कोई गलती नहीं है। चालक द्वारा गाड़ी को बेतहाशा भगाना और नियंत्रण न कर पाना ही हादसे की वजह बनी है।