फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school timing change due to dense fog and cold in agra

Agra News: सुबह 10 बजे से खुलेंगे कक्षा आठ के सभी स्कूल, सर्दी के चलते प्रशासन ने जारी किया आदेश

Thu, 22 Dec 2022 07:53 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, आगरा
अमर उजाल ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Dec 2022 07:53 AM IST
सार

अब बच्चों के ठंड में ठिठुरना नहीं पड़ेगा। स्कूलों में कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक लगाई जाएंगी। सभी सरकारी व प्राथमिक जूनियर स्कूलों के अलावा कान्वेंट व निजी कॉलेजों में भी गुरुवार से आदेश प्रभावी हो गया है।

विज्ञापन
school timing change due to dense fog and cold in agra
कोहरे और ठंड में स्कूल जाते बच्चे। (फाइल)

विस्तार

आगरा में सर्दी ने सितम ढहाना शुरू कर दिया है। सर्दी और कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है। गुरुवार से कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खुलेंगे। उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने पर स्कूल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
जिले में 2300 से अधिक स्कूल हैं। कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। सुबह और रात में घना कोहरा रहता है। ऐसे में जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी की संस्तुति पर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल के समय में बदलाव किया है। डीएम के अनुसार सुबह 10:00 बजे से पहले कोई भी स्कूल बच्चों को नहीं बुलाएगा।

विज्ञापन

अब यह रहेगा स्कूल का समय 

स्कूलों में कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक लगाई जाएंगी। सभी सरकारी व प्राथमिक जूनियर स्कूलों के अलावा कान्वेंट व निजी कॉलेजों में भी गुरुवार से आदेश प्रभावी हो गया है। सरकारी स्कूल का समय अभी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे का था। कान्वेंट व प्राइवेट स्कूलों में सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कक्षाएं लग रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Agra News: ताजनगरी में आने वाले सभी पर्यटकों की होगी कोरोना जांच, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
 

अभिभावक कर रहे समय परिवर्तन की मांग 

शासन और प्रशासन से अभिभावकों की ओर से स्कूलों के समय परिवर्तन में करने मांग की जा रही थी। जिसके बाद शासन के निर्देश पर प्रशासन ने निर्णय लिया है। वहीं दूसरी ओर शहर में आईसीएसई बोर्ड के कॉन्वेंट स्कूलों में क्रिसमस की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। बाकी स्कूलों में भी एक-दो दिन से छुट्टियां हो सकती हैं। उधर प्राथमिक व जूनियर सरकारी विद्यालयों में 31 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed