फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School Reopen From Today Classes Will Starts 16 August

आगरा में आज से गुलजार होंगे स्कूल: दो पालियों में खुलेंगे विद्यालय, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी

Mon, 16 Aug 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 16 Aug 2021 12:11 AM IST
सार

दो पाली में विद्यालयों को संचालित करने का निर्देश शासन स्तर से जारी किया गया है।

विज्ञापन
School Reopen From Today Classes Will Starts 16 August
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भले ही शासन का निर्देश 16 अगस्त से विद्यालय खोलने का है, लेकिन आगरा में स्वतंत्रता दिवस के कारण माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थान 15 अगस्त से ही विद्यार्थियों से गुलजार हो गए। इसके लिए सीमित संख्या में छात्र-छात्राएं बुलाए। 16 अगस्त यानि आज से शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। 

विज्ञापन


कक्षा नौ से 12 तक के सभी माध्यमिक विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल के मुताबिक कार्यक्रम में सीमित संख्या में विद्यार्थियों को सीमित समय के लिए ही बुलाया जाना है। इस दिन शिक्षण कार्य नहीं कराया जाना है। 16 अगस्त से भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


सप्ताह में पांच दिन (शनिवार व रविवार को छोड़कर) ही कक्षाएं लगेंगी। दो पाली में विद्यालयों को संचालित करने का निर्देश शासन स्तर से जारी किया गया है। पहली पाली सुबह 08:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली का दोपहर 12:30 से शाम 04:30 बजे तक संचालन किया जाना है। 50 फीसदी विद्यार्थी पहली पाली में और 50 फीसदी दूसरी पाली में बुलाए जाने हैं। कोरोना के संबंध में जारी प्रोटोकाल का पालन करना होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना सभा व भोजनावकाश नहीं
आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. यतेंद्र पाल सिंह का कहना है कि समय सारिणी तैयार कर ली गई है। अभी प्रार्थना सभा और भोजनावकाश का आयोजन नहीं किया जाएगा। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। 
 
अधिकारी 10-10 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे
आगरा। शासन स्तर से 16 अगस्त को माध्यमिक विद्यालयों के निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। आगरा में अनु सचिव, माध्यमिक शिक्षा अशोक कुमार, फिरोजाबाद और मथुरा में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल, मैनपुरी में सहायक निदेशक, खेल, शिक्षा निदेशालय प्रतिमा सिंह को निरीक्षण करना है। इनको विभिन्न ब्लॉकों के कम से कम दस विद्यालयों का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला को देना है। 
कॉलेजों में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह की ओर से संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों व संस्थानों के निदेशकों को अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग की ओर से जारी दिशा-निर्देश भेज दिया गया है। इसके मुताबिक 15 अगस्त से ही विद्यार्थियों के लिए संस्थान खुलेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। 16 अगस्त से भौतिक रूप से कक्षाएं लगनी हैं। 

15 अगस्त: ब्रज में शान से लहराया तिरंगा, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर जश्न-ए-आजादी की देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed