{"_id":"5d2f67e18ebc3e6cb9088e0b","slug":"school-reached-dm-agra-news-agr3964818145","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पहले ही घर जाते बच्चों को देख दंग रह गए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पहले ही घर जाते बच्चों को देख दंग रह गए डीएम
विज्ञापन
मथुरा। गांव अमीरपुर स्थित स्कूल का निरीक्षण करते डीएम सर्वज्ञराम मिश्र।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव (मथुरा)। निर्धारित समय से पहले ही शिक्षक और बच्चों को सड़क पर घर जाते देख अमीरपुर विद्यालय पहुंचे डीएम ने कहा कि 40-40 हजार रुपये तनख्वाह ले रहे हो। पढ़ाते धेला भर नहीं है। तुम सभी का यहां से बोरिया बिस्तर बंधवाता हूं। इस दौरान सफाई देने की कोशिश करने वालों को भी डीएम के गुस्सा का शिकार होना पड़ा।
दरअसल बुधवार को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र बलदेव विकास खंड के अंतर्गत सरकारी व्यवस्थाओं का आकस्मिक जायजा लेने निकले थे। दोपहर करीब 12:40 बजे उन्हें अमीरपुर के निकट परिषदीय विद्यालयों के बच्चे घर जाते मिले। समय से पहले बच्चों की छुट्टी देख दंग डीएम ने विद्यालय का रुख किया। इस दौरान डीएम को स्कूल से बाहर शिक्षक भी नजर आ गए।
एक ही परिसर में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय चल रहे हैं। यहां डीएम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। सभी कक्षों में ताले बंद कर दिए गए थे। गेट से बाहर निकल चुके दो शिक्षक अंदर आ गए। इस पर तत्काल गेट बंद कराते हुए उपस्थिति रजिस्टर लेकर हाजिरी ली। इस दौरान प्रभारी कांता देवी, साहब सिंह, गीता, रंजना, प्रीति सिंह उपस्थित तो अर्चना शर्मा, सुनीता, रेनू अग्रवाल, मिथलेश कुमारी, इंदु शर्मा, ममता यादव घर जा चुकी थीं। इस दौरान पुरुष शिक्षक द्वारा सफाई देने पर कड़ी फटकार लगाई। बीएसए को कैंप कार्यालय तलब कर लिया।