एटा: ट्रेन से उतरने में जल्दबाजी पड़ी महंगी, फिसल गए विद्यालय प्रबंधक, दर्दनाक मौत
जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेन से उतरने के दौरान विद्यालय प्रबंधक गिर गए। जब तक वे संभलते तब तक उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में मारहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर के पास ट्रेन से उतरते समय उसकी चपेट में आने विद्यालय प्रबंधक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह यह घटना हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव समसपुर एवं हाल निवासी स्टेट बैंक वाली गली कासगंज प्रधुम्नेश शास्त्री (55) वर्ष कस्बा में संचालित आरएबी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक रहे थे, जबकि मौजूदा समय में कॉलेज में इस पद को लेकर चल रहे विवाद के चलते उन्हें कार्यवाहक प्रबंधक बनाया गया है। इसके अलावा यहां कस्बा के मोहल्ला ब्रह्मनपुरी में क्लीनिक और बर्तन की दुकान संचालित करते थे। प्रतिदिन कासगंज से ट्रेन से उनका आना-जाना होता था।
मारहरा स्टेशन पर हुआ हादसा
बताया गया है कि शुक्रवार सुबह प्रधुम्नेश शास्त्री कासगंज से मथुरा के लिए जाने वाली सवारी गाड़ी में सवार होकर आ रहे थे। मारहरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरने में उन्हें देरी हो गई, तभी ट्रेन चल दी। इस पर वह हड़बड़ाट में चलती ट्रेन से उतरने लगे, इस दौरान गिरकर ट्रेन की चपेट में गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिजनों में मचा कोहराम
मारहरा थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि ट्रेन में उतरते समय दुर्घटना हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।