{"_id":"611aa1d18ebc3e430e0eafd1","slug":"school-manager-and-woman-obscene-video-viral-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: स्कूल प्रबंधक और महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, थाने में दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: स्कूल प्रबंधक और महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, थाने में दी गई तहरीर
Mon, 16 Aug 2021 11:05 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:05 PM IST
सार
यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से लिया गया है। इसे किसने और क्यों वायरल किया? यह पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सोशल मीडिया पर सोमवार को चार मिनट दस सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक व्यक्ति और महिला आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एत्मादपुर क्षेत्र के एक स्कूल प्रबंधक का बताया गया है। हालांकि वीडियो कितना पुराना है, यह साफ नहीं हुआ है। चर्चा है कि एक साल पहले का वीडियो अब वायरल हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यह सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से लिया गया है। अब किसने और क्यों वायरल किया? यह पता नहीं चल सका है। एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि वीडियो वायरल करने के मामले में थाना एत्मादपुर में तहरीर मिली है। इस पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। वीडियो पुराना बताया गया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में रिकॉर्ड इस वीडियो में महिला और स्कूल प्रबंधक कार्यालय के अंदर आपत्तिजनक हालात में नजर आ रहे हैं। शहर के कई व्हाट्सएप ग्रुप पर यह वीडियो वायरल हुआ है, जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया ग्रुपों पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन