फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school

परिषदीय स्कूलों के 1.51 लाख बच्चों को मिली दीवाली से पहले खुशी

Thu, 29 Oct 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
school
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों के एक लाख 51 हजार छात्रों के अभिभावकों के खातों में 8.34 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। यह धनराशि स्कूलों में संचालित एमडीएम व्यवस्था का बच्चों का लाभ न मिलने पर भेजी जा रही है। दो माह की धनराशि इसी सप्ताह अभिभावकों के खातों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना 25 मार्च से बंद चल रही है। मध्याह्न भोजन योजना में कंवर्जन कॉस्ट के रूप में जो खर्च आ रहा था, वह विद्यालयों के खातों में न भेजकर बच्चों के अभिभावकों के खातों में भेजने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत 109371 बच्चों के अभिभावकों के खातों में 243 रुपये प्रति छात्र प्रतिमाह के हिसाब से दो महीनों की 5.30 करोड़ की धनराशि भेजने के लिए बैंक को उपलब्ध करा दी गई है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत 41712 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में 365 रुपये प्रति छात्र प्रति माह के हिसाब से दो महीने की धनराशि 3.04 करोड़ खातों में भेजने के लिए बैंक को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र वितरित कराया जाएगा खाद्यान्न
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं के खातों में कंवर्जन कॉस्ट की दो महीने की धनराशि भेजी जा रही है। शीघ्र ही बच्चों को खाद्यान्न भी राशन की दुकान के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed