{"_id":"658d45cc148307e99a00dd36","slug":"school-holidays-have-been-extended-by-two-days-in-agra-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ठंड को देखते हुए इस जिले में बढ़ाई गईं स्कूलों की छुट्टियां, पढ़ें अब कब तक बंद रहेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ठंड को देखते हुए इस जिले में बढ़ाई गईं स्कूलों की छुट्टियां, पढ़ें अब कब तक बंद रहेंगे स्कूल
Thu, 28 Dec 2023 03:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 28 Dec 2023 03:25 PM IST
सार
आगरा में ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। अब दो दिन और कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
School Closed
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों में दो दिन का अवकाश और बढ़ा दिया है। इससे पहले 28 तारीख को अवकाश घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार को बीएसए ने पत्र जारी करके 29 और 30 दिसंबर को भी अवकाश घोषित किया गया है। छुट्टी कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूलों पर रहेगी।
विज्ञापन
इससे एक दिन पहले बुधवार को घने कोहरे की वजह से अभिभावकों ने जिलाधिकारी से स्कूलों में अवकाश करने की मांग की थी। बुधवार की रात जिलाधिकारी की तरफ से 28 दिसंबर को सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था।। अब बृहस्पतिवार को अवकाश की तारीख बढ़ा दी गई है। किसी भी स्कूल के खुलने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन