{"_id":"5bb23def867a557ff666c2d7","slug":"school-girls-murder-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इनकार करने पर छात्रा की गला दबा कर हत्या, एकतरफा प्यार का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से इनकार करने पर छात्रा की गला दबा कर हत्या, एकतरफा प्यार का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Mon, 01 Oct 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में शादी से इंकार करने पर मोहल्ले के युवक ने किशोरी की गला दबा कर हत्या कर दी। युवक किशोरी को अक्सर परेशान करता था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल का सदर विधायक मनीष असीजा के साथ पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
थाना लाइन पार के एक मोहल्ले में रविवार देर रात घर से शौच करने जाते वक्त किशोरी की हत्या कर दी गई थी। सोमवार को सदर विधायक मनीष असीजा एसपी देहात महेंद्र सिंह को लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसपी देहात को लोगों ने घटना के पीछे मोहल्ले के युवक का हाथ बताया। एसएचओ लाइनपार गीता सिंह ने बताया कि किशोरी इंटर की छात्रा थी। पड़ोस में रहने वाला युवक रामब्रज बघेल (23) पुत्र कुबेर सिंह एकतरफा प्रेम करता था।
विज्ञापन
किशोरी हमेशा दूरी बना कर रहती थी। किशोरी तीन भाइयों के बीच इकलौती थी। पुलिस की मानें तो रविवार शाम रामब्रज ने किशोरी को बहाने से बुलाया और शादी करने का दवाब बनाया।
आरोप है कि किशोरी ने इनकार किया तो रामब्रज ने उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। किशोरी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। किशोरी का शव प्लाट की बाउंड्री के अंदर मिला।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रामब्रज को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी रामब्रज (23) पुत्र कुबेर सिंह दिल्ली में हलवाई का काम करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ही पूछताछ के दौरान हत्या की घटना की जानकारी दी।