{"_id":"5d356f9d8ebc3e6ce212a53b","slug":"school-girl-jumped-from-overbridge-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: कॉलेज से घर जा रही छात्रा ने रास्ते में उठाया आत्मघाती कदम, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: कॉलेज से घर जा रही छात्रा ने रास्ते में उठाया आत्मघाती कदम, हालत गंभीर
Mon, 22 Jul 2019 01:55 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घायल छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में कोटला चुंगी चौकी के पास सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक छात्रा ने ओवर ब्रिज से छलांग लगा दी। पुल से नीचे गिरने पर छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय दुकानदारों ने उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
घायल छात्रा दाऊ दयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में पढ़ती है। छुट्टी के बाद वो अपनी सहेली के साथ जा रही थी। तभी अचानक उसने ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।