फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school girl covid test positive in etah

एटा: कोरोना संक्रमित मिली कक्षा दो की छात्रा, दो सप्ताह के लिए बंद किया गया स्कूल

Sat, 06 Mar 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Mar 2021 12:05 AM IST
सार

  • प्राथमिक विद्यालय अमरौली रतनपुर में छात्रा मिली कोरोना पॉजिटिव
  • बीएसए ने कहा- दो सप्ताह के लिए स्कूल रहेगा बंद, होगा सैनिटाजेशन

विज्ञापन
school girl covid test positive in etah
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एटा जिले में शुक्रवार को अलीगंज क्षेत्र के गांव अमरौली रतनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके चलते स्कूल को दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। आज से स्कूल में कैंप लगाकर सभी बच्चों और शिक्षकों के सैंपल लिए जाएंगे, साथ ही सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।

विज्ञापन


स्कूल में दो मार्च को की गई रेंडम चेकिंग के दौरान कक्षा दो की छात्रा का सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया। जहां से शुक्रवार को आई रिपोर्ट में छात्रा में संक्रमण की पुष्टि हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि छात्रा को होम आइसोलेट कराया गया है। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि छात्रा किसी जगह सत्संग में गई थी, जहां से वह संक्रमित हुई है। उसके परिजनों सहित सत्संगियों के सैंपल लिए जाएंगे। स्कूल में भी कैंप लगाकर बच्चों की कोविड की जांच कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि स्कूल को दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाई गई वैक्सीन की दूसरी डोज
फ्रंट लाइन वर्कर्स को शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण कराया। वहीं जिले में बनाए गए 10 बूथों पर शाम पांच बजे तक टीकाकरण हुआ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर और अलीगंज में फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं तहसील स्तरीय कर्मचारियों ने दूसरे चरण की वैक्सीन लगवाई। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण पालिका परिसर में कराया गया। 

जलेसर में एसडीएम एसपी वर्मा, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी सहित अन्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी जलेसर डॉक्टर पवन शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों को दूसरे चरण में कोरोना वैक्सीन लगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed