{"_id":"5f16e7c68ebc3e63851744cd","slug":"school-girl-commits-suicide-by-shooting-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 वर्षीय छात्रा ने बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या, इसी साल पास की थी 10वीं की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 वर्षीय छात्रा ने बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या, इसी साल पास की थी 10वीं की परीक्षा
Wed, 22 Jul 2020 12:49 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में एक छात्रा ने मंगलवार को लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे सैनिक अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सैनिक अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा के पिता सेवानिवृत्त सैनिक हैं। छात्रा ने इसी वर्ष 10वीं की परीक्षा पास की है। मंगलवार को छात्रा और उसकी मां घर पर थीं। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह तकरीबन साढ़े 10 बजे छात्रा ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से अपनी कनपटी पर गोली मार ली।
विज्ञापन
पिता उस समय अपने बेटे के साथ दुकान पर थे। सूचना पर घर पहुंचे और बेटी को सैनिक अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
जिस समय छात्रा ने गोली चलाई वो खुद बाथरूम से नहाकर लौटी थी। मां घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी। घटनाक्रम की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है। पुलिस जांच करने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।