मैनपुरी: इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला शव
मैनपुरी में एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। जब लौटकर आए तो उसका शव कमरे में लटका मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा
कोतवाली क्षेत्र में आजाद नगर कांशीराम कॉलोनी निवासी रविंद्र गौतम की 17 वर्षीय पुत्री अर्पिता गौतम शहर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। सोमवार पिता काम पर गए थे, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मां भी काम पर गई थी। शाम करीब सात बजे जब मां घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद था।
कुछ देर इंतजार करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो एक पड़ोसी बच्चे को बुलाने के बाद जंगला में हाथ डालकर दरवाजा खुलवाया गया। अंदर जाकर देखा तो अर्पिता का शव कमरे में पंखा के कुंडा में दुपट्टा के फंदा से लटका हुआ था।
घर में चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
किसी को नहीं पता खुदकुशी की वजह
महज 17 साल की उम्र में इंटर में पढ़ने वाली, हमेशा खुश मिजाज रहने वाली लड़की ने अचानक खुदकुशी कर ली। लेकिन इसके पीछे क्या कारण रहे, इसको लेकर न तो परिजन कुछ बताने को तैयार हैं। न हीं पुलिस को भी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी हो सकी है।